बांका, अप्रैल 5 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में अंधविश्वास की आड़ में एक विधवा महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से आहत पीड़िता ने थाना पहुंच थानाध्यक्ष से रक्षा की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने न्याय का भरोसा दिलाया। पीड़िता ने सुभाष दास सहित चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए अकारण मारपीट करने की बात कही है। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उनके पति की चार वर्ष पूर्व कालिया पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उनके दो पुत्र हैं और पति की मौत के बाद से ही वह किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। आरोप लगाया कि गांव में जब भी किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होती है, तो दबंग लोग उन्हें डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.