रुद्रपुर, मई 1 -- खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म में शुक्रवार को श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के सभी श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेन्द्र चंद्र भट्ट ने श्रमिकों के सहयोग और परिश्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन विश्वभर के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित है। भट्ट ने कहा कि देश के विकास में ऐसा कोई निर्माण नहीं है, जिसमें श्रमिक वर्ग के परिश्रम का योगदान न हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और उन्नति इनके बिना संभव नहीं है। बिना मेहनत के किसी भी उपलब्धि की सार्थकता नहीं होती। यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल में कर्मचारियों को किया गया सम्मानित श्रम ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को तराशती है और गरीबी से उन्नति की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.