रुद्रपुर, मार्च 31 -- खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न स्कूल के पूर्व छात्र का विप्रो कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर चयन हुआ है। खटीमा निवासी सौरभ शर्मा का भारत की टॉप थ्री आईटी कंपनी विप्रो में प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर कैंपस सिलेक्शन के माध्यम से चयन हुआ है। सौरभ ने इंटर डायनेस्टी मॉडर्न पब्लिक स्कूल छिनकी से पास कर बीटेक क्लाउड से शारदा यूनिवर्सिटी नोएडा से उत्तीर्ण किया। बिना कोचिंग के उन्होंने आल ओवर इंडिया में 25 सिलेक्ट छात्रों में स्थान बनाया और विप्रो आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए चयनित हुए। सौरभ के पिता भुवन चंद्र शर्मा विद्युत विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। वहीं माता गृहणी है। सौरभ के चयन पर डायनेस्टी स्कूल एमडी धीरेन्द्र चन्द्र भट्ट, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट,प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरू ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...