डायनासोर की हड्डी में रक्त के निशान
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ब्रासीलिया। ब्राजील में मिले 11.5 करोड़ साल पुराने डायनासोर के जीवाश्म में वैज्ञानिकों को खून के पुराने अंश मिलने के संकेत मिले हैं। नए अध्ययन के मुताबिक, जीवाश्म की हड्डी में कुछ ऐसे रासायनिक संकेत मिले हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं के बचे हुए हिस्से हो सकते हैं। अगर इसकी पुष्टि होती है तो यह खोज डायनासोर के शरीर और उनकी बनावट को समझने में मदद कर सकती है। हालांकि,कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि इन रासायनिक संकेतों को प्राचीन रक्त कोशिकाओं का प्रमाण मानने से पहले और जांच की जरूरत है। गौरतलब है कि इस नए अध्ययन से डायनासोर के जीवाश्मों में सुरक्षित रह जाने वाले जैविक पदार्थों को समझने का नया रास्ता खुल सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.