घाटशिला, मई 14 -- घाटशिला। बहरागोड़ा और चाकुलिया क्षेत्र से निकले जंगली हाथियों का आतंक अब घाटशिला प्रखंड में भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में प्रखंड की कालिचित्ति पंचायत के डायनमरी गांव में मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे एक विशाल जंगली हाथी ने पांडू हेंब्रम के घर पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि घर में रखे धान से आकर्षित होकर हाथी गांव तक पहुंचा। हाथी ने पांडू हेंब्रम के घर की मजबूत दीवार को तोड़ दिया और अंदर रखे धान को खाने लगा। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और शोर मचाने लगे। ग्रामीणों के शोर से हाथी और उग्र हो गया तथा जोर-जोर से चिंघाड़ने लगा, जिससे पूरा गांव दहशत में आ गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान पांडू हेंब्रम की पत्नी हाथी को देखकर घबरा गईं और जान बचाने के लिए भागने लगीं, लेकिन अंधेरा होने के कारण गि...