सिमडेगा, जनवरी 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डायट सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 प्रखंड के 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसई सह प्राचार्य डायट के द्वारा दीप जलाकर किया गया। उसके उपरांत प्राचार्य डायट द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सुनील कुमार गुप्ता, पीयुस लकड़ा, अनिल कुमार का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.