सिमडेगा, मार्च 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डायट सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में केरियर टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 210 शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में एडीपीओ गायत्री साहू और सम्मानित अतिथि एपीओ आदित्य राज के द्वारा दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा बताया गया की 10वीं और 12 वीं के बाद केरियर का चयन करने में विधार्थियो को काफ़ी कठिनाई होती हैं उसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को केरियर टॉक कार्यक्रम रखा गया हैं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.