बरेली, जून 12 -- फोटो... फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय तथा वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा द्वारा प्रशिक्षुओं को बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी भी दी गई। वीडियो तथा पीपीटी के माध्यम से कानूनी प्रावधान, बाल श्रम से संबंधित विभिन्न आंकड़े के बारे में बताया गया। डायट प्रवक्ता दिनेश कुमार सिंह ने बाल श्रम रोकने को सरकारी प्रयासों की जानकारी दी। डायट प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रशिक्षुओं को बताया कि बचपन महत्वपूर्ण होता है। यह भी पढ़ें- डायट में हुई भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ फहमीना, राजेश कुमार, विनोद कुमार, स...