जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को शोध विषयक एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य शिक्षकों और शोधार्थियों में शोध के प्रति रुचि बढ़ाना तथा नई शोध पद्धतियों की जानकारी देना रहा। कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने शोध के अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में बीएचयू के प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र, राजा हरपाल सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार तथा बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार ने व्याख्यान दिए। उन्होंने शोध की मूल अवधारणाएं, शोध समस्या का चयन, डेटा संग्रह और विश्लेषण की विधियों को सरल तरीके से समझाया। डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के...