बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भाग लिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। डायट प्राचार्य वरुण कुमार सिंह एवं वरिष्ठ प्रवक्ता हरिओम सिंह की उपस्थिति में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। संदर्भ दाता रवि शंकर शर्मा, पोरोमा बनर्जी, गीता रानी, डॉक्टर नलिनी चंद्रा,रीता रानी, अंजलि, डा.नूपुर गर्ग ने विद्यालयों में संवैधानिक एवं माननीय मूल्यों पर विद्यार्थियों की समझ को बढ़ाया जाने की जानकारी दी गई। विभिन्न गतिविधियों के द्वारा दी जानकारी के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति रही। नोडल प्रभारी डा.बृजेश कुमार ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग दिया। डायट प्राचा...