डायट में वैदिक गणित पर सेमिनार आयोजित
गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के गुरु गोरक्षनाथ सभागार में सोमवार को प्राचार्य अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में गणित शिक्षण में भारतीय ज्ञान परंपरा के दृष्टिगत वैदिक गणित का समावेश' विषयक सेमिनार आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन से शुरुआत के बाद मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव और सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के प्रो. डॉ. के.बी. गुप्ता ने वैदिक गणित की तकनीकों व उपयोगिता पर व्याख्यान दिया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.