डायट में बाल एवं दीवार पत्रिका निर्माण कार्यशाला शुरू
बागेश्वर, जून 29 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार से पांच दिवसीय बाल एवं दीवार पत्रिका निर्माण कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि बाल और दीवार पत्रिकाएं बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम हैं। नई शिक्षा नीति-2020 भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कला-समेकित शिक्षा और अनुभवात्मक अधिगम पर विशेष बल देती है। कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार जोशी ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को बाल साहित्य सृजन, समाचार लेखन, कविता, कहानी, चित्रांकन, संपादन, पृष्ठ सज्जा और प्रकाशन की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। मुख्य संदर्भदाता उदय किरोला ने कहा कि बाल पत्रिकाएं बच्चों के विचारों और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.