बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्रों (डायट) में डिजिटल स्टूडियो बनाए जाएंगे। स्टूडियो में विषय विशेषज्ञ शिक्षक विभिन्न विषयों के रोचक वीडियो तैयार करेंगे। उनके वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान बनाया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा को बेहतर करने के लिए नवाचार किए जा रहे है। विद्यालयों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए जहां स्मार्ट क्लास की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। अब विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान और कठिन शब्दों को आसानी से पढ़ सके इसके लिए डायट के प्रवक्ता वीडियो तैयार करेंगे। वह कोर्स में जुड़ रहीं नई चीजों को किस तरह छात्रों को पढ़ाया जाए इस पर शोध कर रोचक वीडियो बनाएंगे। इसके लिए डायट में डिजिटल स्टूडियो बनाया जाएगा। प्रवक्ताओं की वीडियो को परिषदीय विद्यालयों की संचालित स्मार्ट क...