शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नई पहल की जा रही है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में डिजिटल स्टूडियो स्थापित किए जाएंगे, जहां विषय विशेषज्ञ शिक्षक विभिन्न कक्षाओं के लिए शैक्षिक वीडियो तैयार करेंगे। इन वीडियो के माध्यम से विद्यार्थी कठिन से कठिन पाठ को आसानी से समझ सकेंगे। सरकारी स्कूलों में पहले से स्मार्ट क्लास और शिक्षकों को टैबलेट की सुविधा दी जा रही है। अब इन संसाधनों का उपयोग कर निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक तरीके से पढ़ाई कराई जाएगी। विशेष रूप से 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले छात्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। डायट प्रवक्ता नए विषयों पर शोध कर ई-कंटेंट तैयार करेंगे, जिसे कक्षा में उपयोग किया जाएगा। विभाग ने शिक्षको...