डायट में प्री-स्कूल शिक्षा प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
हजारीबाग, जून 20 -- हजारीबाग। जिला प्रतिनिधि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा एवं प्री-स्कूल शिक्षा विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया। बताया जाता है कि कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल शिक्षा को सुदृढ़ करना तथा खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समूहों में कार्य करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में उपयोग हेतु 10 प्रकार की शिक्षण-अधिगम सामग्री का निर्माण किया। इन सामग्रियों का उद्देश्य बच्चों के सीखने को अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण एवं प्रभावी बनाना है। मौके पर डीडीसी रिया सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.