लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अल्युमिनाई मीट (पूर्व छात्र मिलन समारोह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डायट प्राचार्य सीमा शुक्ला ने दीप जलाकर व मां सरस्वती वंदना से की। उन्होंने सभी अतिथियों व पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए उनके योगदान व उपलब्धियों की सराहना की। समारोह में शामिल हुए पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि संस्थान से प्राप्त शिक्षा व संस्कारों ने उनके जीवन और करियर को नई दिशा प्रदान की। साथ ही उन्होंने वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया कि संस्थान में जो शिक्षा व संस्कार मिलते हैं उनको जीवन में आत्मसात करें। अपने अनुभवों से मार्गदर्शन दिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देख सभी ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। अंत में सभी पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.