किशनगंज, मार्च 1 -- किशनगंज। संवाददाता चकला स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पांच दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार की शाम को हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षक प्रशिक्षु को सफल प्रशिक्षण के उपरांत डायट किशनगंज की प्रभारी प्राचार्या गुफराना बेगम के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव अरुण कुमार ठाकुर, प्रभाकर कुमार घोष, मृत्युंजय कुमार सिंहा के द्वारा प्रभारी प्राचार्या गुफराना बेगम को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अरुण कुमार कर्मकार, विजय कुमार मांझी,पर्वत कुमार,नीलिमा रॉय,नासिर अंजुम,श्रावणी दास, कुमारी ममता, माधुरी सिन्हा,मनोज कुमार दास,कमलेश ठाकुर,अशोक कुमार यादव, रामविलास हरिजन,विनीता मिश्रा,प्रदीप कुमार पंडित आदि मौजूद थे।

हिंदी...