बस्ती, मई 24 -- बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मिशन नारी सशक्तिकरण के तहत शनिवार को निःशुल्क शिक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यालय का आयोजन हुआ। एक संस्था बेंगलुरू एवं डायट की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। एक संस्था के मेंटर रामआशीष चौहान, विनोद शर्मा एवं प्रमोद कुमार ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को महिला सशक्तिकरण विषय से संबंधित निःशुल्क शिक्षा प्रक्रिया के बारे में बताया। इसके बाद उपरांत परीक्षा भी लिया, जिसमें डायट के 42 बच्चे फर्स्ट राउंड में क्वालिफाइड हुए। यही प्रशिक्षु अब नेक्स्ट राउंड की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।साथ ही आरना थियेटर एवं एक्टिंग स्टूडियों के समर कैंप में नाटक, मां दुर्गा के नौ रूपों का आध्यात्मिक प्रस्तुतीकरण, अभिनय, गीत, नृत्य, व स...