डायट में तीन दिवसीय समर्थ प्रशिक्षण का समापन
पीलीभीत, सितम्बर 24 -- बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय समर्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को विद्यालयी नेतृत्व, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति अधिक सक्षम बनाना रहा। समापन समारोह में डायट के प्रवक्ता स्वदेश कुमार, नीलेश कुमार, विजय कुमार, पुलकित शर्मा, स्मिता लोधी एवं आशा सुमन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में कंपोजिट स्कूल नौगावां संतोष के प्रधानाध्यापक रतन लाल सहित अन्य कई प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानाध्यापक विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- सक्षम मॉड्यूल प्रशिक्षण के तृतीय चरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.