शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- शाहजहांपुर। राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के कार्यदायित्व को प्रभावी बनाने के लिए डायट में आयोजित दक्ष मॉड्यूल आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण एक सितंबर से डायट की प्रभारी प्राचार्य सोनिया गुप्ता के निर्देशन में शुरू हुआ था। प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य के प्रबंधक, प्रशासक और नेतृत्वकर्ता के रूप में दायित्वों की जानकारी दी गई। इसके साथ नवाचार, शैक्षिक तकनीक, सामुदायिक सहभागिता, वित्तीय प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, योग और तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया। संदर्भदाता डॉ. बीएल मौर्य, तेजराम गंगवार, अतुल शुक्ला, डॉ. राकेश कुमार पटेल और डॉ. अजीत कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- राजकीय और माध्यमिक विद्यालयों के प्...