डायट में डीएलएड प्रशिक्षुओं का दाखिला शुरू
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- डीएलएड 2026 के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग करा चुके प्रशिक्षुओं का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अतरसंड में दाखिला शुरू हो गया है। शनिवार को शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराने के बाद बारी-बारी से प्रशिक्षुओं का दाखिला कराया गया। डीएलएड का दो वर्षीय प्रशिक्षण लेने के लिए ऑनलाइन करने वाले प्रशिक्षुओं को काउंसिलिंग भी ऑनलाइन ही करानी पड़ती है। इसके बाद स्टेट रैंकिंग के आधार पर ऑनलाइन सेंटर एलाटमेंट कराना होता है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अतरसंड को सेंटर एलाट कराने वाले प्रशिक्षुओं का दाखिला शुरू हो गया है। शनिवार को प्रवक्ता अमरेन्द्र मिश्र, गर्विता ओझा, सुचिता तिवारी, अनूप कुमार यादव और विवेक तिवारी ने प्रशिक्षुओं के मूल शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कर बारी-बारी से दाखिला लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.