डायट प्राचार्य से मिला पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का शिष्ट मंडल
बरेली, सितम्बर 14 -- बहेड़ी, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ब्लॉक बहेड़ी अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में शिक्षकों के शिष्टमंडल फरीदपुर डायट जाकर प्राचार्य राजेश कुमार सिंह से मिला। शिक्षकों ने शिक्षा एवं शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डायट प्राचार्य को पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजपाल मौर्य ने कहा कि शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों के बीच निरंतर संवाद से शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग मिलता है। उन्होंने शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कांशीराम, बहेड़ी अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, मंत्री डालचंद मौर्य, भदपुरा अध्यक्ष राजेश मौर्य, उपाध्यक्ष हरीशंकर, उपाध्यक्ष राजपूत देवल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.