देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के निलंबित होने के बाद डायट प्राचार्य अनिल कुमार को बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। शुक्रवार की शाम को डायट प्राचार्य को मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) गोरखपुर मण्डल संगीता सिंह ने कार्यभार ग्रहण करा दिया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ उन्होंने कार्यालय के बाबू व कर्मचारियों से परिचय किया। वहीं वेतन से जुड़े पत्रावलियों पर हस्ताक्षर भी किया। डायट प्राचार्य करीब 3:10 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने के कुछ समय बाद एडी बेसिक भी गोरखपुर से पहुंच गईं। जिसके बाद एडी बेसिक ने डायट प्राचार्य को बीएसए पद पर कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक- एक बाबू व कर्मचारियों से उन्होंने परिचय किया। वहीं बाबू व कार्यालय के कर्मचारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.