बहराइच, जुलाई 13 -- पयागपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आशीष कुमार के नेतृत्व में विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनपद के सभी विकासखण्डों में आयोजित होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से संदर्भदाताओं की शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण संबंधी क्षमताओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने विकासखण्डों में शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। इस दौरान डायट प्राचार्य ने आम, इमली नींबू, आंवला के पौधे रोपित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण इस अवसर पर राजेश कुमार मिश्र, सुनील...