महाराजगंज, अगस्त 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा के ग्राम गौरी बढ़इपुरवा स्थित कंपोजिट विद्यालय का डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की शैक्षिक प्रगति और मिड डे मील की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डायट प्राचार्य ने अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों से निपुण लक्ष्य, आईसीटी लैब और दीक्षा एप के उपयोग सहित शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...