रुडकी, फरवरी 12 -- डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने गुरुवार को नारसन विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक अनुश्रवण कर शैक्षणिक व व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिक्खर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टिकोला कलां और राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंडलाना का भ्रमण किया गया। निरीक्षण में सभी विद्यालयों में शिक्षक समय से उपस्थित मिले। जिससे शैक्षणिक अनुशासन की सकारात्मक तस्वीर सामने आई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टिकोला कलां एवं राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंडलाना में परीक्षाएं सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती पाई गईं। कक्षाओं में विद्यार्थियों की सहभागिता, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को प्राचार्य ने सराहनीय बताया। मुंडलाना विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) की गुणवत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.