बलरामपुर, मार्च 7 -- उतरौला, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लालपुर जुनेद तथा प्राथमिक विद्यालय सिकरा माफी में शनिवार को डायट प्रवक्ता अब्दुल वदूद द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय लालपुर जुनेद में सभी शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय सिकरा माफी में शिक्षा मित्र लक्ष्मी देवी बहुपक्षीय शिक्षण कार्य करती नजर आईं। इस दौरान प्रधानाध्यापक नेहा गर्ग व रश्मि जायसवाल अवकाश पर पाई गईं। निरीक्षण के दौरान डायट प्रवक्ता ने विद्यालयों के भौतिक परिवेश, स्वच्छता एवं रख-रखाव की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से खेल सामग्री के उपयोग, विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक तथा पुस्...