डायट प्रवक्ता क्षमाशंकर पांडेय को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
वाराणसी, अगस्त 27 -- वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए वाराणसी डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता क्षमाशंकर पांडेय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा 2-3 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा। क्षमाशंकर पांडेय द्वारा विकसित शैक्षिक नवाचार 'होम बेस्ड टाइम टेबल' को विकासखंड कौड़िहार, प्रयागराज के 119 विद्यालयों में लगभग 12,500 विद्यार्थियों पर लागू किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे बीएसए संदीप कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.