डायट प्रवक्ता अमृत यादव को पीएचडी की उपाधि
फतेहपुर, अगस्त 1 -- फतेहपुर। डायट के प्रवक्ता अमृत कुमार यादव को लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने प्रो. डॉ. एम. वर्मा के निर्देशन में एकेडमिक क्वालिटी ऑफ ऑटोनॉमस कॉलेजेज इन उत्तर प्रदेश एन एक्सप्लोरेटरी स्टडी, विषय पर शोध कार्य पूरा किया है। उनके शोध में उच्च शिक्षा में स्वायत्तता और अकादमिक गुणवत्ता के संबंध का अध्ययन किया गया है। इस उपलब्धि पर डायट की डायट प्राचार्य आरती गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश सचान, अजीत कुमार निगम आदि ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.