डायट प्रवक्ताओं ने उठाई पृथक कैडर नियमावली की मांग
बागेश्वर, मई 18 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ताओं ने शासन के हालिया आदेश का विरोध करते हुए उसे निरस्त करने और पृथक कैडर नियमावली बनाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने सचिव विद्यालय शिक्षा को ज्ञापन भेजा। प्रवक्ताओं का कहना है कि 13 मई के आदेश से संस्थान में विभेद की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि विषय के आधार पर प्रवक्ताओं को अतिरिक्त घोषित करना न्यायसंगत नहीं है। डायट का संचालन केंद्र पोषित शिक्षक शिक्षा योजना के तहत होता है और नियुक्तियां निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार की जाती रही हैं। प्रवक्ताओं ने शासन से आदेश वापस लेने और स्पष्ट कैडर नियमावली लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- डायट प्रवक्ताओं ने उठाई पृथक कैडर नियमावली की मांग इस अवसर पर डा. मनोज पांडे, डा. केएस रावत, रवि कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.