डायट प्रकरण में गठित टीम की जांच में सब गोलमाल
उन्नाव, अगस्त 6 -- उन्नाव, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के बीटीसी मद को गलत ढंग से खर्च करने के आरोपों पर बैठी जांच अफसरों की बेढ़ंगी जांच में फिसल गई है। जांच को नामित दो अधिकारियों से जांच के लिए आवश्यक प्रपत्रों पर हो रही अलग-अलग बयानबाजी से जांच निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रही है। मामले में नामित अधिकारी डीडीअी देव कुमार चतुर्वेदी एक तरफ जांच के लिए डॉयट स्तर से प्रपत्रों की जरूरत बताकर डॉयट से उनके न मिलने से जांच में रुकावट बने होने की बात कर रहे है तो दूसरी तरफ जांच अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी कौशलेन्द्र सिंह डॉयट स्तर से प्रपत्रों की जरूरत को जांच में जरूरी न बताकर शिकायतकर्ता से लगाए गए आरोपों के साक्ष्य व प्रमाण मांगने पर डटे हुए है। यह भी पढ़ें- Unnao News: वरिष्ठ प्रवक्ता और प्रवक्ता में छिड़ी रार, शौचालय में भरवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.