आरा, मार्च 31 -- आरा, हिप्र.। सदर प्रखंड के पिरौटा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए अपनी समस्त जमीन को दान करने वाले स्व. बाबू महेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि संस्थान परिसर में मनाई गई। मौके पर संस्थान के व्याख्याता डॉ विरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि स्व. बाबू महेंद्र प्रसाद की ओर से की गई भूमिदान से आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित हो रही हैं जो एक नि:स्वार्थ सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। उनकी उदारता केवल भूमि का दान नहीं बल्कि समाज के सुनहरे भविष्य की नींव है। मौके पर प्रमोद कुमार, विरेन्द्र प्रसाद, डॉ हर्षवर्धन, शुभ्रा, संजीत कुमार, मधु कुमारी, सुरेश राम, हरिशंकर, मुखराम यादव, मुकेश तिवारी, सन्तोष ठाकुर, मुन्ना यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.