भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) खिरनीघाट में शनिवार को ब्लैक डे पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में दो मिनट के मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। प्राचार्य श्रुति कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का त्याग सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीतों के माध्यम से भी वीर जवानों को नमन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.