दुमका, मार्च 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। उत्कृष्ट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट दुमका में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश पर व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बैकलेस डे एवं कौशल बोध से संबंधित कक्षा 6 से 8 तक चयनित विद्यालय के दो शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डायट दुमका की प्रभारी प्राचार्या मधुश्री कुमारी और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विभाष चंद्र महतो ने किया। प्रशिक्षण के दौरान स्तर पर वर्ग 6 से 8 के बच्चों के बीच परियोजना कार्य के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा से परिचित कराने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्राचार्य मधुश्री कुमारी ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 8 के बच्चों को परियोजना कार्य के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा से परि...