दुमका, मार्च 25 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दुमका में झारखण्ड 2020 के आलोक में विद्यालयी शिक्षा का रूपांतरण नवाचार, कौशल विकास एवं गुणवत्तापूर्ण अधिगम के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार मौजूद रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई शिक्षाविद शामिल हुए और कई शिक्षकों ने अपना शोध प्रस्तुत किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने कहा कि ये आयोजन दुमका डाइट में पहेली बार हो रहा है, जो एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शिक्षकों को अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करने का अवसर मिलता है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.