डायट गुमला में आईसीटी इन क्लासरूम पर कार्यशाला
गुमला, मार्च 16 -- गुमला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गुमला में सोमवार को आईसीटी इन क्लासरूम विषय पर सोमवार को कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट की प्राचार्य प्रियाश्री भगत के निर्देशन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यशाला में लगभग 100 शिक्षकों ने भाग लिया। मंच संचालन संकाय सदस्य सिकंदर नाथ प्रजापति और डॉ. रंजना सिंह ने संयुक्त रूप से किया । दोनों ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए शिक्षकों को कक्षा में आईसीटी के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। साथ ही दीक्षा पाठ्यक्रम से संबंधित हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डायट के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.