डायट कॉलेज में चोरी, एलईडी टीवी समेत कई सामान गायब
देवघर, मई 22 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह अवस्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कॉलेज में चोरी कर ली गई है। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य द्वारा जसीडीह थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। दिए गए आवेदन के अनुसार 20 मई की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने 32 इंच का एलईडी टीवी व एक पुराना डेस्कटॉप मॉनिटर चोरी कर ली गयी। वहीं एक एसी का तांबा पाइप काटने का भी प्रयास किया गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह कॉलेज का कार्यालय खोला गया। उसके बाद मामले की सूचना तुरंत सभी संकाय सदस्यों को दी गई। बताया गया कि महाविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक चोरी करते दिख रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.