डायट के सामने जलभराव से दुकानदार परेशान
हरदोई, मई 24 -- हरदोई। शहर के डायट के सामने नाला निर्माण कार्य के चलते पानी निकासी बाधित हो गई है। जिससे सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जमा पानी के कारण राहगीरों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और बदबू के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला निर्माण के दौरान पानी निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। लोगों ने नगर पालिका से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.