डायट के प्रशासनिक अधिकारी को दी विदाई
कन्नौज, जुलाई 2 -- छिबरामऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में प्रशासनिक अधिकारी कमलेंद्र पाल के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने शिक्षा विभाग में 36 वर्ष की उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अनुज दुबे ने किया। कमलेंद्र पाल ने अपने सेवा जीवन की शुरुआत मैनपुरी में कनिष्ठ सहायक के रूप में की थी और बाद में मैनपुरी व कन्नौज के डीआईओएस कार्यालय में वरिष्ठ एवं प्रधान सहायक के पदों पर कार्य किया। गत वर्ष उन्होंने डायट छिबरामऊ में प्रशासनिक अधिकारी का कार्यभार संभाला था। डायट प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने उनकी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.