पीलीभीत, सितम्बर 4 -- बीसलपुर। नवागत डायट प्राचार्य ने स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। चार्ज लेने पहुंचे प्राचार्य का प्रशिक्षुओं व प्रवक्ताओं ने जोरदार अभिनन्दन किया। शासन ने दरवेश कुमार की जगह मुन्ने अली को डायट का प्राचार्य नियुक्त किया है। नवागत प्राचार्य के कार्यभार ग्रहण करने पर डायट परिसर की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य मुन्ने अली ने संस्थान में संचालित सक्षम प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए शिक्षकों से संवाद किया और प्रशिक्षण के उद्देश्यों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, स्वदेश कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार, पुलकित शर्मा, नीलेश नाथ, मेघा अग्रवाल, मंजू लत...