मैनपुरी, फरवरी 20 -- भोगांव। शादी समारोह में पहुंची पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने डायट भोगांव में छात्रा के शोषण की घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की घटना से व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता थी लेकिन डायट प्राचार्य और स्थानीय प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराने और उन्हें जेल भेजने की मांग की है। शुक्रवार को लुईस खुर्शीद ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें डायट में हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। प्रवक्ता ने छात्रा को अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो भेजे, यह सुनकर वे हैरान रह गईं। डायट जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर छात्राओं के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार साबित करता है कि डायट में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। इस प्रकरण ने साब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.