पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने डायट में चल रहे आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारी दी और बेहतर शिक्षण पद्धति अपनाने का सुझाव दिया। साथ ही संस्थान के शिक्षकों से भी चर्चा कर प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। इस मौके पर डायट के प्रभारी प्राचार्य मंजर आलम ने संस्थान की जमीन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस पर अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिक...