बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं, विधि संवाददाता। 22 फरवरी को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद स्तर पर मेगा शिविर का आयोजन डायट परिसर मे किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं और विधिक सहायता का लाभ उपलब्ध कराना है राज्य स्तर पर जारी निर्देशों के क्रम में प्रत्येक जनपद में जिला प्रशासन, संबंधित विभागों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के समन्वय से शिविर लगाए जा रहे हैं। बदायूं में आयोजित मेगा शिविर के संबंध में जनपद न्यायाधीश/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक संगल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ना तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.