प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच डामर का जबर्दस्त संकट हो गया है। डामर संकट के चलते अब शहर में सड़क और गलियों के निर्माण रोके जाने लगे हैं। नगर निगम ने कम से कम डेढ़ दर्जन सड़क और गलियों का निर्माण रोक दिया है। अल्लापुर जोन में कम से कम चार सड़कों का निर्माण रोका गया है। नगर निगम के ठेकेदारों ने डामर की किल्लत और महंगाई को देखते हुए सड़कों का निर्माण रोक दिया है। ठेकेदारों का कहना है कि पेट्रोलियम से बनने वाला डामर 30 फीसदी तक महंगा हो गया है। साथ हॉट मिक्स बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला तेल भी महंगा हो गया है। ठेकेदारों के मुताबिक, महंगा डामर और तेल खरीदकर सड़कों का निर्माण फिलहाल संभव नहीं है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल मौर्य ने बताया कि महंगा होने के साथ डामर की किल्लत भी हुई है...