सोनभद्र, मार्च 21 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम किरबिल में झिल्लीमहुआ रोड पर रिहायशी इलाके के बीच डामर हॉट मिक्स प्लांट लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार निकल रहे धुंए से लोग धीरे-धीरे सांस के मरीज होते जा रहे हैं। प्रदूषित धुंए से लोगों के घरों की दीवाल व धत खराब हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए रिहायशी इलाके में लगाये डामर मिक्स प्लांट को हटाये जाने की मांग की है। ग्रामीण सूरज, मनबोध, सुनीता, रमन, हीरावती आदि समेत अन्य राहगीरों तथा स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट से निकलने वाले धुएं और धूल के कारण क्षेत्र में पूरी तरह से वायु प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.