डामर महंगा, सड़क निर्माण ठप.... अब सरकार के फैसले का इंतजार
बलरामपुर, मई 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब सड़क निर्माण कार्यों पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में डामर (तारकोल) की महंगाई के चलते कई सड़क परियोजनाएं महीनों से धीमी गति से चल रही थीं, जबकि कुछ कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए थे। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से डामर की बढ़ी हुई कीमतों को निर्माण लागत में शामिल करने की तैयारी ने ठेकेदारों और विभाग दोनों को बड़ी राहत दी है। निर्माण लागत में अब बढ़ी तारकोल की कीमत भी जोड़ी जाएगी। योगी सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से जिले में सड़कों के विकास की उम्मीद जगी है। सरकारी स्तर पर शुरू हुई इस कवायद से बलरामपुर जिले की 120 से अधिक महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.