लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवादादाता। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग से पेट्रोलियम पदार्थों के किल्लत की आहट महसूस की जाने लगी। कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पर अस्थाई रोक और घरेलू सिलेंडर के मूल्यों में बढ़ोतरी से ही किल्लत की आशंका जताई जाने लगी है। जिसके चलते निर्माण कार्यों में बिटुमिन(डामर) के प्रयोग को लेकर राशनिंग की जाने लगी। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम से जुड़े ठेकेदार डामर का प्रयोग वहीं करने पर जोर दे रहे हैं, जहां जरूरी है।अभी डामर के रेट नहीं बढ़े रहे हैं पर निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों का कहना है कि जिस प्रकार से कॉमर्शियल सिलेंडर के प्रयोग पर कुछ स्थानों पर रोक लगाई गई और घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, उससे संभावना है कि डामर के मूल्यों में भी बढ़ोतरी कर दी जाएगी, आपूर्ति में भी किल्लत की आशंका है। लिहाजा, मौज...