चम्पावत, फरवरी 22 -- लोहाघाट नगर से लगी ग्राम सभा फोर्ती में बनीगांव-फोर्ती मोटर मार्ग में तीन किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से मांग पूरी होने पर लोगों ने खुशी जताई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश बगोली ने बताया कि मार्ग में डामरीकरण की मांग वर्षों से की जा रही थी। जिसमें इस बार जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेकर डामरीकरण का कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि डामरीकरण होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा दैनिक जीवन में काफी सहूलियत होगी। ग्राम प्रधान रेनू बगौली, लक्ष्मी दत्त जोशी, कैलाश, पुनेठा,, दीपक बगौली, दीपक चंद्र, अमर गिरी, कीर्ति बगौली, मदन उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू चौबे, कैलाश पुनेठा ने जिला प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग के ईई हितेश कांडपाल का आभार जताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.