हरदोई, जून 25 -- बिलग्राम। डाभा गांव में गुरुवार को एक 14 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि उसकी छोटी बहन की सूझबूझ और तत्परता से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में किशोरी को सीएचसी बिलग्राम लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। इसी बीच उसकी छोटी बहन किसी काम से घर पहुंची। कमरे की खिड़की से झांकने पर उसने अपनी बड़ी बहन को दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। उसने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए दुपट्टा काटकर बहन को नीचे उतारा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन सीएचसी बिलग्राम लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक आत्महत्या के प्रयास के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी...