रुडकी, जनवरी 23 -- डाडा पट्टी रूट पर तीन साल बाद शुक्रवार को एक बार फिर रोडवेज बस सेवा शुरू हुई। बस सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत महसूस हुई है। सबसे अधिक फायदा स्कूली छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को होगा। समूचे घाड़ क्षेत्र में लंबे समय ये यातायात के साधनों का अभाव बना हुआ है। इससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। भगवानपुर से डाडा पट्टी गांव तक दो दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। इस रूट पर बस सुविधा तो दूर तांगा भी नहीं मिलता है। इस समस्या को देखते हुए कुछ साल पहले इस रूट पर रोडवेज की सेवा शुरू की गई थी। हालांकि तीन साल पहले किन्हीं कारणों से यह बस सेवा बंद कर दी गई थी। इससे इस रूट पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लगातार स्थानीय लोग इस रूट पर दोबारा बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को रुड़की रोडवेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.